Chitrakoote: मामा के साथ नदी नहाने गया मासूम डूब गया। किसी तरह उसे निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के परसौंजा गांव स्थित पयस्वनी नदी में हुई। लौढि़या खुर्द कर्वी निवासी पुष्पराज का पांच वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र अपने मामा शिव नरेश के यहां परसौंजा गांव आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह अपने मामा के साथ गांव के बाहर पयस्वनी नदी में नहाने गया था।अ
चानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। यह देखकर मामा ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को अपने घर ले गए।