Fatehpur: जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में प्रतिदिन क्षमता से अधिक ओवर लोड मोरंग से लदे ट्रैक्टर फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। यमुना तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मौरंग माफिया स्थानीय प्रशासन के मिली भगत से लगातार खनिज विभाग को चूना लगाने का काम कर रहे है।
खनन माफियाओं का रहस्यमय तरीके से यह खेल फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र अमौली कस्बे में प्रतिदिन सज रही अवैध मोरंग मंडी का खेल यमुना तटवर्ती क्षेत्र में ओवर लोड मोरंग का खेल बहुत ही गोपनीय ढंग से निरंतर चालू रहता है। जो आज भी अपनी चरम सीमा पर है।
खनन माफियाओं का आलम यह है कि, उनकी क्षेत्रीय प्रसाशन से सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि सुबह से ही खुलेआम अमौली कस्बे के गोड़इनपुर मेन रोड पर और अन्य स्थानों में दर्जनों के हिसाब से, सुबह से ही मोरंग की मंडी बड़े पैमाने पर सजती है। यह खेल प्रतिदिन चलता है। इस खेल को अंकुश लगाने वाले अफसर सब कुछ जान कर भी अंजान बने बैठे है। चांदपुर पुलिस के नाक के नीचे से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर मोरंग ढोते हुए राजस्व को चूना लगाते हैं। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरो से जमकर मोरंग ओवर लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। प्रसाशन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। ओवरलोड के नाम पर अहम भूमिका निभाने वाली खाकी स्वयं ओवर लोड के मकड़ जाल में उलझी है। सूत्रों की माने तो चांदपुर पुलिस के नाक के नीचे से ओवर लोड ट्राला डम्फर दिन रात फर्राटा भरते नजर आते है। लेकिन स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए अनजान बना बैठा है |