गाज़ियाबाद: पांच सितम्बर को थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा ग्राम शाहजहाँपुर से हापुड़ रोड की तरफ जाने वाले रोड पर बाइक सवार अपराधियो से मोदीनगर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान निशान्त उर्फ कल्लू पुत्र सतीश गुर्जर ग्राम निठौरा थाना लोनी जनपद ग़ाज़ियाबाद घायल हुआ
तथा साथ ही अभियुक्त मोहित पुत्र विजय साहनी को भी गिरफ्तार किया गया जो थाना मोदीनगर के मु0अ0सं0 504/2022 धारा 392/411 IPC एब मु0अ0सं0 555/2022 धारा 392/411 भादवि थाना मोदीनगर से वांछित चल रहा था
अभियुक्त निशान्त उर्फ कल्लू व मोहित पर करीब आधा दर्जन चोरी/ लूट आदि के अभियोग जनपद गाजियाबाद में पंजीकृत है तथा अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

