Pakistani Cricketer Ban : अफरीदी के बाद पाकिस्तान के दो और दिग्गज खिलाड़ियों पर लग सकता है बैन….. जानें, क्या है वजह ?

Pakistan Cricket Board :पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अफरीदी पर लगा बैन,  दो और दिग्गज खिलाड़ियों पर मंडरा रहा है खतरा, भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए हैं तीनों खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट की एंटी करप्शन टीम ने किया खुलासा
यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोप लगे हो, वैसे तो पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और मैच फिक्सिंग का रिश्ता काफी पुराना है पहले भी पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए गए

ऐसा ही एक मामले को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के कई दिग्गज खिलाड़ी शक के दायरे में हैं, पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर आसिफ अफरीदी पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के चलते 13 सितंबर को बैन लगा दिया गया था, लेकिन अब भी तो खिलाड़ी शक के घेरे में हैं, जिन पर जल्द ही बैन लग सकता है
पाकिस्तान क्रिकेट की एंटी करप्शन टीम ने इस बात का खुलासा किया,

वही आसिफ अफरीदी ने भी अपने गुनाह को कुबूल किया।
आसिफ अफरीदी हाल ही में शुरू हुई कश्मीर प्रीमियम लीग में रावलकोट हाक्स टीम का हिस्सा है।
मामले की गहनता से जांच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट में अपनी एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों को मुजफ्फराबाद रवाना किया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top