Panna Newa: ग्राम पंचायत रोहनिया के लोग 4 माह से लो वोल्टेज कि समस्या से परेशान नहीं हो रही कोई सुनवाई

पन्ना:- शाहनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रोहनिया के हरिजन बस्ती के लोग 4 माह से लो वोल्टेज कि समस्या से परेशान। नहीं हो रही कोई सुनवाई एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री अटल ज्योति योजना के तहत 24 घंटे भरपूर बिजली देने का दावा करती है तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी अटल ज्योति योजना पर पलीता फ़ेर रहे हैं अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज कि समस्या और ऊपर से उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं लो वोल्टेज और खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ग्राम पंचायत रोहनिया के लोगों ने yc शाहनगर से संपर्क किया तो ग्रामीणों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया जिससे ग्रामीणों ने परेशान होकर कार्यपालन अभियंता (म. प्र. पू.क्षे. वि .वि .कं.लि.पवई)मे ज्ञापन सौंपा अब देखना है कि ग्रामीणों कि समस्या का निराकरण  कब तक होता है।
रिपोर्ट सौरभ सिंह, स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top