Pratapgarh BJP Leader: भाजपा सांसद और उनके साथियों पर हुआ जानलेवा हमला जमकर चले लात-घूंसे

प्रतापगढ़:- भाजपा सांसद और उनके साथियों को बीच सड़क लात-घूंसों से पीट दिया गया। रविवार दोपहर को भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता रामपुर विधानसभा के सांगीपुर ब्लाक में मीटिंग में आए थे। बताया जा रहा है कि यहां पर कांग्रेस का भी कार्यक्रम हो रहा था। सांसद जब समर्थकों के साथ पहुंचे तो कांग्रेस समर्थकों और उनके समर्थकों में झड़प हो गई।

इसके बाद मामला अचानक से बढ़ गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हॉल के अंदर भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए दौड़ने लगे। सुरक्षा गार्डों ने किसी तरह से उन्हें बचाया और बाहर लेकर आए। वह लंगड़ाते हुए कार तक गए। तभी उनके साथी को कांग्रेस ने पकड़ लिया। फिर बीच सड़क मे पीटा। पुलिस फोर्स ने सभी को खदेड़ा।
भाजपा सांसद बोले- पहले से प्लानिंग थी
भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने बताया कि सांगीपुर ब्लॉक में कार्यक्रम था। मैं मंच पर जा रहा था। पहले से प्लानिंग कर 50 से 60 लोग बैठे थे। वहां पर इंस्पेक्टर सांगीपुर के साथ मारपीट की जा रही थी। मैंने रोका तो मेरे ऊपर अटैक कर दिया। सुरक्षा कर्मियों ने मुझे खींचकर बचाया। जिसमें मेरे भी चोट लग गई। मेरी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई।

दौड़ा-दौड़ाकर थानेदार को मारा गया।
मिल चुकी है जान से मारने की धमकी
अगस्त 2021 में भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता से 5 करोड़ की फिरौती भी मांगी गई थी। फिरौती की रकम न देने पर उन्हें बम से मारने की धमकी भी दी गई थी। जिसकी रिपोर्ट भी उन्होंने दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने दर्ज करवाई थी।
रिपोर्ट विकास साहू, क्राइम संपादक

संपादक के बारे में

Scroll to Top