PUBG लवर्स को लगा तगड़ा झटका, PUBG समेत 118 एप्प हुए बैन
भारत में चाइनीज गेमिंग एप PUBG को बैन कर दिया गया है। ये फैसला सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय की तरफ से लिया गया है। इसके साथ ही 118 एप और बैन कर दिए गए हैं।
भारत सरकार के मुताबिक 118 मोबाइल ऐप्स को बैन किया है। जो भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए प्रतिकूल हैं। बैन किए गए एप्स में पबजी मोबाइल लाइट, वीचैट वर्क, कैम कार्ड, लूडो वर्ल्ड-लूडो सुपर स्टार, एपलॉक, ब्यूटी कैमरा प्लस जैसे एप शामिल हैं।
बता दें इससे पहले पूर्वी लद्दाख में बीते दिनों चीन और भारत की सेना के बीच हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद उपजे तनाव के बीच भारत सरकार (Indian Government) ने राष्ट्रीय सुरक्षा को देखते हुए 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। इन बैन किए गए एप्स में फेमस शॉर्ट वीडियो मेकिंग एप टिकटॉक भी शामिल था।
क्या है पबजी गेम
पबजी एक शूटिंग बैटल मोबाइल गेम है। इस गेम में 100 से ज्यादा प्लेयर बैटलग्राउंड में लड़ने के लिए छोड़ दिए जाते हैं। इसमें सभी वॉरियर्स लड़ते हैं जो आखिरी में बचता है वह विनर बन जाता है। बच्चों और युवाओं के बीच पबजी बहुत पॉपुलर है।



