Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी….

 Rahul Gandhi Threat Letter Case: राहुल गांधी को मिली बम से उड़ाने की धमकी पुलिस की पूंछतांछ में हुआ खुलासा, युवक ने पत्र लिखकर दी थी धमकी 

कांग्रेस की दिग्गज नेता राहुल गांधी के लिए इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर धमकी भरा पत्र छोड़ा गया था. पत्र में राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
Rahul Gandhi Threat Letter Case: कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी को भेजे गए धमकी भरे पत्र में जिस शख्स का नाम लिखा हुआ है, मध्य प्रदेश पुलिस  उससे पूछताछ कर रही है. राहुल के नाम धमकी भरा पत्र मध्य प्रदेश के इंदौर में बरामद हुआ था.

इंदौर के आईजी हरि नारायण चारी ने जानकारी दी है कि पत्र में ज्ञान सिंह नामक एक युवक का नाम लिखा है, उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शख्स ने अब तक बताया है कि किसी से उसका विवाद हुआ था, इसलिए उसे फंसाने की मंशा से उसके नाम इस्तेमाल किया था. हालांकि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top