.अमेठी: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पहली बार मैं यहां 42 साल पहले आया था, जब मैं 12 साल का था। जो भी मैंने राजनीति में सीखा है वह अमेठी की जनता ने मुझे सिखाया है। उस समय यहां सड़कें नहीं थी, कोई विकास नहीं था और मैंने अपने आंखों से अमेठी और अपने पिता का रिश्ता देखा है और वही मेरी भी राजनीति है। आप यह मत समझिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं, मैं अमेठी का था, हूं और रहूंगा…”

