Rajju Bhaiya University: मई के तीसरे सप्ताह में शुरु होंगी, रज्जू भैया विश्वविद्यालय की परीक्षाएं

प्रयागराज: राज्य विश्वविद्यालय प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया की वार्षिक परीक्षाएं मई के तीसरे हफ्ते में शुरू होगी, केंद्र निर्धारण का कार्य अंतिम चरण में है, वही विश्वविद्यालय प्रशासन इसी सप्ताह केंद्रों के लिस्ट और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा, स्नातक प्रथम द्वितीय तृतीय वर्ष की परीक्षाओं के लिए 4 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं,

प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय से संबंधित 652 महाविद्यालय हैं, और इन सभी महाविद्यालय में स्नातक प्रथम द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में सवा चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, वार्षिक परीक्षाओं में इन सभी परीक्षार्थियों को सम्मिलित होना है,

विश्वविद्यालय से मिली सूत्रों के मुताबिक जानकारी के अनुसार केंद्र निर्धारण का काम अंतिम चरण में है, वार्षिक परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया है, केंद्र निर्धारण का कार्य पूरा होते ही केंद्रों की लिस्ट और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा, यह पूरी प्रक्रिया इसी हफ्ते में हो जाएगी।

संपादक के बारे में

Scroll to Top