Rampur/Up : समाजवादी पार्टी ने रामपुर विधानसभा सीट में होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है आसिम रजा रामपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे। आसिम रजा समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के करीबी माने जाते हैं।
आपको बता दें रामपुर विधानसभा सीट से विधायक आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद इस सीट पर पुनः चुनाव होने हैं।
समाजवादी पार्टी ने पहले भी आसिम रजा को रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था लेकिन वह पार्टी की उम्मीदों में खरे नहीं उतर सके थे लेकिन इस बार पार्टी ने उन पर विश्वास दिखाते हुए रामपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

