रामपुर लोकसभा सीट ने इतिहास रचा है, आजादी के बाद जहां पहली बार उपचुनाव का नया अध्याय जुड़ चुका है, वहीं अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे कम मतदान का नया रिकॉर्ड भी बना है,
इस उपचुनाव में रामपुर लोकसभा सीट पर कुल 41.01 प्रतिशत वोट पड़े हैं, आजाद हिंदुस्तान का पहला लोकसभा चुनाव वर्ष 1951 में हुआ था। तब रामपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर मौलाना अबुल कलाम आजाद मैदान में थे। उनका मुकाबला हिंदू महासंघ के प्रत्याशी बिशन चंद्र सेठ से हुआ था।
मौलाना आजाद ने यह चुनाव 34753 मतों से जीता था और देश के पहले शिक्षा मंत्री बने थे। वर्ष 1951 के पहले लोकसभा चुनाव में रामपुर में 48.22 प्रतिशत मतदान हुआ था, इसके बाद वर्ष 2019 तक रामपुर में हुए 17 लोकसभा चुनावों में इतना कम मतदान औसत (41.01 प्रतिशत) किसी चुनाव में नहीं रहा। साल 2019 के सामान्य लोकसभा चुनाव में जिले में मतदाताओं ने जमकर वोट डाले थे और रामपुर में 63.26 फीसदी मतदान हुआ था।
हालांकि रामपुर का सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वर्ष 1967 के चुनाव में 67.16 प्रतिशत रहा था, इस बार का उपचुनाव रामपुर लोकसभा सीट का 18वां चुनाव है। इसमें मतदान का औसत 41.01 प्रतिशत पर ही ठिठक गया, जो रामपुर के चुनावी इतिहास में सबसे कम मतदान है, जिससे रामपुर वासियों ने रिकार्ड कायम किया है।