Rape With Minor : हमीरपुर में एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Hamirpur : प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही ऐसी यह घटना प्रदेश के हमीरपुर जनपद से सामने आई है जहां भैंस ढूंढने निकली एक किशोरी को मोहल्ले के ही एक युवक ने सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब परिजनों को किशोर जी के साथ हुए दुष्कृत्य के बारे में पता चला तो किशोरी की मां ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद के नगर राठ के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 3 नवंबर को उनकी 13 वर्षीय बेटी अपनी भैंस की तलाश करते हुए गल्ला मंडी के पीछे खेतों की ओर गई थी। 
जहां पहले से मौजूद मोहल्ले का चंद्रभान उनकी पुत्री को पकड़ कर सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि दबंग ने जबरन उनकी बेटी के साथ गलत कृत्य किया।

खून से लथपथ पुत्री ने घर पहुंच उन्हें घटना की जानकारी दी। बताया कि उनके पति बाहर गए हुए थे। पति के वापस लौटने पर रविवार रात कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके हिरासत में ले लिया गया है और किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 

संपादक के बारे में

Scroll to Top