RRB NTPC: छात्रों को भड़काने के आरोप में, पटना वाले खान सर के ऊपर एफआईआर दर्ज

आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को लेकर मचे बवाल में छात्रों को भड़काने के आरोप में खान सर समेत, कई कोचिंग संस्थाओं के 6 शिक्षकों पर  एफआईआर दर्ज की गई है, पुलिस के मुताबिक वीडियो और फोटो, मौके से गिरफ्तार लोगों के बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही होगी,

आपको बता दें खान सर पटना में जीएस रिसर्च कोचिंग सेंटर के संचालक हैं, वह बिहारी अंदाज में जीएस के टॉपिक समझाते हैं, और पटना वाले खान सर के नाम से बेहद मशहूर है, जिनको जीएस के टॉपिक को आसान बना कर पढ़ाने में महारत हासिल है, वह इसी विषय के वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालते हैं, यूट्यूब चैनल पर उनके लगभग एक करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है, इससे पहले भी पटना के खान सर का नाम कई विवादों में रह चुका है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top