SBI Bank Panna: भारतीय स्टेट बैंक शाखा सलेहा में लगी भीषण आग से जरूरी दस्तावेज जलकर हुए खाक

पन्ना:- जिले की एसबीआई शाखा सलेहा में आज दिनांक 20 जुलाई सुबह करीब 4:00 से 5:00 बजे के लगभग पन्ना जिले की एसबीआई शाखा सलेहा बैंक में लगी आग देर रात बताई जा रही है जिसमें आग लगने की जैसे ही पड़ोस में निवास करने वालों एवं बैंक में सेवाएं देने वाले कर्मचारियों व राहगीरों को धुआ उठते देख कर अफरा तफरी का माहौल तब्दील हो गया उसी वक्त आनन-फानन में पुलिस थाना सलेहा और फायर बिग्रेड को बुलाकर मदद ली गई तब तक सारा सिस्टम जलकर खाक हो गया जिसमें फायर ब्रिगेड एवं पुलिस तथा राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाया गया बाद इसके देखने में आया

कि बैंक के सभी दस्तावेज एवं फर्नीचर वगैरह जलकर खाक हो गये जहां ग्रामीणों एवं पुलिस फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाया गया जिसमें बैंक प्रबंधन घबराए हुए देखे जा रहे हैं क्योंकि कुछ ही दिनों पूर्व किसानों एवं ग्राहकों के लेन देन तथा बैंकिंग कार्य पर लापरवाही बरतने और कियोस्क सेंटरों की कमी को नजरअंदाज करनें के प्रति पूर्व शाखा प्रबंधक गौरी शंकर राणा एवं तैनात कर्मचारियों पर आक्रोशित आम पब्लिक से बैंक कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार करने को लेकर अखबारों तथा न्यूज चैनलों की सुर्खियों में बनें रहते थे जिनका कुछ ही दिनों पूर्व स्थानांतरित किया गया जहां नवागत शाखा प्रबंधक श्री मिश्रा ने पदभार संभाला जहां पदभार ग्रहण करते ही बैंक की पुताई सफाई का कार्य किया जा रहा था

जिसमें क्षेत्रवासियों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं की नवागत मैनेजर के कुर्सी संभालते ही बैंक में लगी आग जहां बैंक प्रबंधन की लापरवाही पूर्वक रवैया सुनने में आ रहे हैं जिसको लेकर शाखा प्रबंधक श्री मिश्रा से पत्रकारों ने जानकारी लेनी चाही तो शाखा प्रबंधक के द्वारा शॉर्ट कट के कारण आग लगना बताया गया और यह कहा गया कि सारा सिस्टम जलकर खाक हो गया है जहां मीडिया के द्वारा नुकसान के बारे में जानकारी लेनी चाही तो उनके द्वारा कहा गया कि अभी फिलहाल नुकसान के कोई आंकड़े नहीं लगाए जा सकते यह सारी जानकारी ऊपर से वरिष्ठ अधिकारियों की टीम जांच करने आएगी उनके द्वारा जानकारी मिल सकेगी इस तरह से हीला हवाला देते हुए शाखा प्रबंधक के द्वारा पल्लू झाड़ दिया गया बहिर हाल एसबीआई ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है आखिर बैंक प्रबंधन पर उठ रहे सवाल अब देखना यह होगा किस पर कसी जाएगी लगाम या जांच की होगी खानापूर्ति और लापरवाही पर नजरअंदाज करते है।

रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा,संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top