स्कूल के बसों का रंग “पीला” इसलिए होता हैं क्योंकि पीला रंग एक ऐसा रंग है, जो आसानी से दूर से दिखाई देने के अलावा अन्य चालकों का ध्यान अपने तरफ आकर्षित करता हैं। साथ ही, यह रंग अन्य रंगों की तुलना में अधिक चमकीला और उज्ज्वल होने के कारण रात के अंधेरे एवं कोहरे में सड़क पर अन्य रंग के तुलना में जल्दी से देखा जा सकता हैं। इससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।
