Shweta Singal Gaur Suicide case: श्वेता सिंह सुसाइड मामले में नया मोड़, पति का थप्पड़ मारते वीडियो वायरल

बांदा: भारतीय जनता पार्टी की नेता व जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के बाद लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं, वायरल वीडियो में जिन जिनके किरदार सामने आ रहे हैं, वे सभी पुलिस के रडार में हैं।

इनमें कई लोगों के नाम भी उजागर हुए हैं, पूरी घटना की तहकीकात कर रही शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि हर एक व्यक्ति से पूछताछ होगी, श्वेता सिंह की मौत के बाद ताबड़तोड़ वीडियो वायरल हुए है, वीडियो में कई नाम आए हैं, पुलिस ने इन सबको अपने जांच दायरे में शामिल कर लिया है,

इन्हीं में किसी राजेश मामा का नाम भी सामने आ रहा है। यह भी पता चला है कि श्वेता सिंह ने जिस दिन फांसी लगाई उसके पूर्व रात में दीपक सिंह के साथ घर में कई लोग मौजूद थे, जिन्होंने दीपक के साथ शराब भी पी, इनमें कुछ लोग जसपुरा क्षेत्र के हैं, बताते हैं कि श्वेता सिंह के विरोध करने पर इन्हीं सबके सामने दीपक सिंह ने पत्नी श्वेता सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था,

अरसे से अपमान का घूंट पीती चली जा रही श्वेता सिंह का धैर्य शायद इस अपमान के बाद टूट गया और कुछ घंटों बाद ही उसने फांसी लगा ली, वहीं कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया कि पुलिस हर एक पहलू की तहकीकात कर रही है, वायरल वीडियो में जो भी चेहरे या नाम सामने आए हैं, उनकी तलाश की जा रही है,

उनसे भी पूछताछ की जाएगी, वह घर के हों या बाहर के, आपको बता दें भाजपा नेत्री श्वेता सिंह गौर का शव 27 अप्रैल को इंदिरा नगर स्थित आवास में कमरा बंद कमरे में लटका मिला था।

संपादक के बारे में

Scroll to Top