सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को अपने पिता के लिए प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि 10 से 12 जून तक अब्बास अंसारी को गाजीपुर जेल में रखा जाएगा। वहां से उसे तीनों दिन 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपने घर जाने दिया जाएगा।

