MP Teacher Vacancy 2022 : मध्यप्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सरकार की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिली है, क्योंकि मध्यप्रदेश सरकार ने इसी महीने से प्राथमिक शिक्षा भर्ती आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसमें से कुल 18527 पदों पर नियुक्तियां होनी है।
मध्यप्रदेश सरकार ने इसकी जानाकारी देते हुए बताया कि 18000 से ज्यादा पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन हुए शुरू 18527 पदों पर होंगी नियुक्तियांप्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए इसी महीने के 17 नवंबर से ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया शुरू होंगी। सभी भर्तियां संयुक्त काउंसलिंग से भरे जाएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता यानी MPTET में उत्तरण अंक 60% से घटाकर 50% कर दिया गया हैं। अगर आप जरूरी योग्यता रखते हैं तो एमपी में प्राइमरी टीचर वैकेंसी 2022 में आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है। भर्ती प्रक्रिया की सारी जानकारी जनजातीय कार्य विभाग की वेबसाइट पर मिलेगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पहले ही कहा था कि किए गए संशोधन के अनुसार MPTET परीक्षा का रिजल्ट तैयार किया जाएगा। और शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। फिलहाल ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

