Terrorist Attack Plan: जम्मू कश्मीर,उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम की आतंकियो की साजिशें

नई दिल्ली:- उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने काकोरी से अलकायदा के दो आतंकवादियों को पकड़ा है।पूछताछ में पता चला है कि ये आतंकी स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) से पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। खास बात यह है कि इस घटना के बाद बिहार में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया।

पुलिस की स्पेशल सेल इस मामले में और अधिक जानकारी जुटाने के लिए लखनऊ रवाना हुई है आपको बता दें अलकायदा और इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठन लंबे समय से भारत देश पर बुरी निगाहें लगाए बैठे हैं बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक सुरक्षा एजेंसियों ने तीन खूंखार विदेशी आतंकी संगठनों पर दबिश देकर उनके कई नापाक मंसूबों को नाकाम किया है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top