Unnao Live Update: सड़क किनारे पड़ी नोटों की कतरन से भरी बोरी, खोलते ही लोगों के उड़े होश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में सड़क किनारे नोटों की कतरन भरी बोरी मिलने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है. फिलहाल, मामले की जांच-पड़ताल जारी है. पुलिस पता लगाने में जुटी है किसने और क्यों नोटों की कतरन को सड़क किनारे फेंका. 

दरअसल, हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे में एक मार्केट के सामने सड़क किनारे लोगों ने प्लास्टिक की सफेद बोरी बंधी देखी तो उसे खोलने की सोची. लेकिन बोरी खोलते ही उनके होश उड़ गए. क्योंकि, उसमें 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की कतरन भरी थी. कतरन की कटिंग ऐसी है जिसे किसी मशीन से काटी गई हो. 

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला बांगरमऊ थाना क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई रोड के गंजमुरादाबाद कस्बे के मशरूम प्रधान के मार्केट के सामने का है. यहां सुबह राहगीर को एक प्लास्टिक की सफेद रंग की बोरी पड़ी दिखी. खोलने पर पता चला कि उसमें नोटों के टुकड़े भरे हुए थे. बोरी में 100, 200 और 500 के नोटों की कतरन थी.

संपादक के बारे में

Scroll to Top