Unnao News: मातृशक्ति के हौसले को आगे बढ़ाया जाए: अनिल सिंह

उन्नाव:- मातृशक्ति को बनाया गया प्रधान संघ का अध्यक्ष आपको बता दे कि  जब से प्रधान संघ अध्यक्ष बनाने की परंपरा चलाई तब से पुरवा ब्लॉक में आज तक किसी भी महिला प्रधान को अध्यक्ष नहीं बनाया गया है। विधायक अनिल सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति का सम्मान व हौसला अफजाई करना हमारे देश की संस्कृति रही है। हमारे पास संघ अध्यक्ष हेतु जातिगत सूची भेजी गई थी जो न्याय संगत नहीं थ

ी और  मैंने ब्लॉक परिसर में मौजूद 44 ग्राम प्रधानों की सहमति से मातृ शक्ति स्वरूपा महिला प्रधान माया त्रिवेदी को प्रधान संघ अध्यक्ष का ताज पहनाया है जो कि एक इतिहास बना है। वहीं पुरवा ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी के पुत्र समाजसेवी दीपांशु चौधरी ने कहा कि मैं अपनी माँ समान प्रधान संघ अध्यक्ष श्रीमती माया त्रिवेदी जी को हृदय की गहराई से बधाई ज्ञापित करता हूं क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार किसी महिला को पुरवा प्रधान संघ का अध्यक्ष बनते हुए देखा है।

नव मनोनीत संघ अध्यक्ष माया त्रिवेदी के पुत्र बतौर प्रतिनिधि  अमित त्रिवेदी ने सभी ग्राम प्रधानों, विधायक अनिल सिंह,ब्लॉक प्रमुख सतीश चौधरी ,डॉ. रजनीश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी सहित सहित समस्त जन समुदाय का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।उन्होंने कहा कि मैं आपको पूर्ण विश्वास दिलाता हूँ कि मैं हमेशा आप सभी ग्राम प्रधानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूँगा,जब चाहे, जिस समय जहाँ भी जरूरत पड़े 24 घण्टे तैयार हूं। सभी के विश्वासो पर खरा उतउन्गा।
प्रधान संघ अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान सन्दीप दीक्षित,राम भरोशे सिंह,प्रदीप दीक्षित, अश्वनी रावत,सुजीत चौधरी,प्रफुल्ल कुमार,संजय सिंह चौहान,अवधेश चौरसिया,जय मूर्ति शर्मा,सज्जन लोधी,रमेश वर्मा,आशीष सोनकर, आशिक अली, बृजभान सिंह,ओम प्रकाश यादव,सनी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top