उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल सरगर्मियां हैं.इलाहाबाद हाई कोर्ट ने निर्देश दिए हैं कि 17 मार्च तक आरक्षण का काम पूरा कर 30 अप्रैल से पहले चुनाव हो जाने चाहिए. वहीं यूपी सरकार ने हाई कोर्ट के इस आदेश का पालन करते हुए ब्लॉक स्तर पर आरक्षण तय कर दिए हैं. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि 15 मई तक जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के भी चुनाव करा लिए जाएं. जिसको लेकर हाथरस,अलीगढ़, एटा और कासगंज जिलों के 2328 ग्राम पंचायत के 34 ब्लॉक में सरकार ने रिजर्वेशन की व्यवस्था पूरी कर ली है.
आपको बता दें अपर सचिव की तरफ से पंचायत प्रमुख या ब्लॉक प्रमुख पद पर जारी आरक्षण को लेकर जानकारी मिली है कि उत्तर प्रदेश के 826 ब्लॉक प्रमुख पदों में से 5 पद ST, 171 पद ST, OBC के 223 पद और महिलाओं के लिए 113 पद रिजर्व्ड रहेंगे. बाकी 314 पद जनरल कैटेगरी वालों के लिए होंगी।
चारों जनपदों की रिजर्वेशन की व्यवस्था
हाथरस जनपद: कुल 7 ब्लॉक की 463 ग्राम पंचायत की कुल आबादी 1197787 है.
हाथरस, हसायन, सादाबाद, सहपऊ ब्लॉक: सामान्य वर्ग
मुरसान: अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
सासनी: अनुसूचति जाति (महिला)
सि० राऊ ब्लॉक: महिला
अलीगढ़ जनपद: 12 ब्लॉक और 867 ग्राम पंचायत में कुल 23लाख 12 हजार 915 वोटर हैं
जवां, चणडौस, टप्पल और गोणडा ब्लॉक: सामान्य वर्ग
लोधा ब्लॉक: सामान्य सीट
घनीपुर ब्लॉक: अनुसूचित जाति
अतरौली सीट: अनुसूचित जाति (महिला)
बिजौली और इग्लास ब्लॉक: अन्य पिछड़ा वर्ग
गंगीरी ब्लॉक: अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
अकराबाद और खैर ब्लॉक: महिला
एटा जनपद: कुल 575 ग्राम पंचायत 8 ब्लॉक पर कुल 15 लाख 13 हजार 912 वोटर्स है.
शीतलपुर, जैथरा, निधौली कला ब्लॉक: सामान्य सीट
जलेसर, मारहरा ब्लॉक: अन्य पिछड़ा वर्ग
सकीट ब्लॉक: अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
अलीगंज ब्लॉक: अनुसूचित जाति (महिला)
अवागढ़ ब्लॉक: महिला
कासगंज जनपद: कुल 7 ब्लॉकों की 423 ग्राम पंचायत की कुल आबादी 1158347 है.
अमापुर, सहावर और गंजडुंडवारा ब्लॉक: सामान्य वर्ग
सिढ़पुरा: अनुसूचति जाति (महिला)
पटियाली: ओबीसी (महिला)
सोरों ब्लॉक: अन्य पिछड़ा वर्ग
कासगंज ब्लॉक: महिला

