अमौली ब्लाक में होगा 45 वर्ष से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों का कोरोना वैक्सीन टीकाकरण – डॉ पुष्कर कटियार
अमौली, फतेहपुर
भारत सरकार के द्वारा सभी 60 वर्ष के ऊपर और 45 से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों को COVID 19 की वैक्सीन का टीकाकरण होना निश्चित हुआ जिसको लेकर अमौली सीएचसी में भी टीकाकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है जिसको लेकर अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ पुष्कर कटियार ने बताया कि सरकारी अस्पताल अमौली, जजमोइया,चाँदपुर,दिघरुआ और कौंह में सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को 45 से 60 वर्ष के बीमार व्यक्तियों कोविड़ 19 की वैक्सीन का टीका लगाना है,जिसमे सभी पात्र व्यक्ति आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड इत्यादि पहचान पत्र और सक्रिय स्तिथि में कार्यरत मोबाइल नंबर अवश्य लाएं। उन्होंने बताया कि सभी लोग और पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर टीकाकरण का लाभ ले, व कोरोना वैक्सीन लगवा कर अपने आप को सुरक्षित करें और कोरोना बिमारी से बचे।
संपर्क सूत्र
8853644545 स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी,अमौली।
8922046573 ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक, अमौली।
9721628443 ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबन्धक,अमौली।
ब्यूरो इंडिपेंडेट इंडिया

