UP: अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की सरेआम पिटा

अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर की सरेआम पिटा

जालौन:- जनपद में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने चारों तरफ से बंधक बना लिया और उनकी सरेआम जमकर पीटाई की। ग्रामीणों ने ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस ने इस गांव की घेराबंदी करते हुये आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है
पूरा मामला जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के शाजापुर का है। बताया गया कि कालपी कोतवाली की ज्ञानभारती पुलिस चौकी के सिपाही राजकमल तथा महावीर सिंह क्षेत्र के ग्राम शाजापुर में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर गए थे, जहां से सिपाही एक युवक को पकडकर लाने लगे, जिस पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने सिपाहियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की, जिसमें सिपाही महावीर सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। सिपाहियों के साथ हुई मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अमित प्रताप सिंह ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, जो दलबल के साथ मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं सिपाहियों के ऊपर हमले की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गांव को छावनी में तब्दील कर दिया साथ ही हमलावरों की तलाश कर रही है। वहीं इस मामले में अभी तक कोई भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मीडिया के सामने नहीं आया है।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top