UP: एनजीटी सदस्य एस.के. सिंह के बुलंदशहर पहुंचने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया स्वागत

एनजीटी सदस्य एस.के. सिंह के बुलंदशहर पहुंचने पर व्यापारी सुरक्षा फोरम ने किया स्वागत

बुलंदशहर
व्यापारी सुरक्षा फोरम ने आज एनजीटी सदस्य एस.के. सिंह के बुलंदशहर पहुंचने पर स्वागत किया और बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम को लेकर चर्चा की । 

      प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त, जिलाध्यक्ष राकेश मित्तल, सलाहकार सूर्यभूषण मित्तल तथा जिला महामंत्री अनुज अग्रवाल सर्राफ इस चर्चा में साथ मौजूद रहे । 
    एनजीटी सदस्य एस.के. सिंह ने काली नदी का निरीक्षण किया और कहा कि सड़क किनारे कूड़ा करकट व नर्सिंग होमों का बेस्ट सही स्थान पर नगर पालिका द्वारा जलाकर नष्ट करना और, समाज के अंदर जागरूकता पैदा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है ।
    उन्होंने कहा कि जिस तरह से अवशिष्ट को काली नदी के अंदर बहाया जा रहा है, उससे नदी के निकट रहने वाले लोगों को अच्छा पानी नहीं मिल रहा है । इस कारण कैंसर जैसी भयंकर बीमारी समाज में पनप रही है । इस और जनता को जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है । जिसमें समाज के प्रबुद्ध वर्ग और नगर पालिका के अधिकारियों को विशेष ध्यान देना चाहिए ।  
    व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महासचिव अनिल देशभक्त ने एनसीआर क्षेत्र में बुलंदशहर नगर को प्रदूषण के मामले में नंबर दो पर आने की चिंता जताई । इस पर श्री सिंह ने बताया बुलंदशहर में सीवर लाइन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है । जिस कारण से धूल हर समय उड़ती रहती है इसलिए यह प्रदूषण का स्तर अधिक बना हुआ है । पहले नंबर पर गाजियाबाद तथा दूसरे नंबर पर बुलंदशहर का एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण अधिक होने का नंबर आता है ।
By Tarun Kumar,Bureau Chief Bulandshahr

संपादक के बारे में

Scroll to Top