UP: किसान कांग्रेस की फाग चौपाल का कार्यक्रम हुआ सरहन खुर्द में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने बीजेपी सरकार पर जम कर साधा निशाना

किसान कांग्रेस की फाग चौपाल का कार्यक्रम हुआ सरहन खुर्द में संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने बीजेपी सरकार पर जम कर साधा निशाना

अमौली फतेहपुर:- किसान कांग्रेस फ़ाग चौपाल का कार्यक्रम सरहन खुर्द मजरे सांवलिया का डेरा में प्रदेश सचिव संतोष सचान के नेतृत्व पर सम्पन कराया गया। कार्यक्रम पर प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भाजपा सरकार को जम कर कोषा। उन्होंने किसानो की समस्याओं को किसानों के ही समक्ष रखते हुए कहा कि डॉक्टर ,इंजीनियर,वकील ,अपने बेटे को इन्ही के काबिल बनाता है लेकिन किसान कभी नही सोंचता कि मेरा बेटा किसान बने ।उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कहती चली आ रही है आज किसान अपनी खेती की लागत नही निकाल पा रहे है । उन्होंने कहा कि यदि सरकार बनी रही तो

किसानों की खेती सरकारी उद्योगपतियों के ठेकेदारों के पास होगी वह किसानों की उपज के महज उन्हें दाम देकर उस जमीन को फसल विहीन कर देंगें। प्रदेश सचिव संतोष सचान ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की आय दोगुनी तो नही हो सकी लेकिन उद्योगपति , व भाजपाई नेताओं के साथ भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा देने वालो की आय चार गुना हो गई है। उन्होंने पंचायत चुनाव के पूर्व प्रत्येक जगहों पर किसान चौपाल के माध्यम से भाजपा को किसान विरोधी सरकार घोषित करने की मुहिम पर किसानों का समर्थन व सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज पटेल, कृपाल वर्मा,जगदीश वर्मा,लवकुश सचान, अज्जू दुबे,सेवालाल पाल, अजीम,राकेश साहू,सतेन्द्र निषाद, प्रकाश प्रधान, सहित कई लोग मौजूद रहे।

By Aman Deep Sachan,Editor In Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top