UP: घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई आग,मौके पर हुई मौत

घरेलू कलह के चलते महिला ने लगाई आग,मौके पर हुई मौत

फतेहपुर
चांदपुर थाना क्षेत्र के कस्बा अमौली में 25 वर्षीय महिला ने पति से तंग आ कर खुद को लगाई आग मौके पर मौत ।आग की लपट में  बचाने की कोशिश पर पति भी बुरी तरह झुलसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  भर्ती।
कस्बा अमौली निवासी विशाल उर्फ छोट्टन  गोस्वामी की शादी बन्दना के साथ जनपद बाराबंकी में तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद घर पर पति के चरित्र पर घरेलू कलह प्रारम्भ हो गई थी। घरेलू कलह से घर का बंटवारा कर मा अपने बड़े बेटे व छोटे बेटे के  साथ रहने लगी थी। हाल ही में माँ ने आँख के ऑपरेशन करवाने के लिए बड़े बेटे के साथ लखनऊ चली गई थी। तभी बृहस्पतिवार की दोपहर  लगभग 2 बजे पति विशाल घर पहुंचा और कलह शुरू कर दी । और घर के बाहर निकल आया।तभी बन्दना ने अपने एक वर्ष के बच्चे वासू को कमरे के बाहर कर केरोशिन डाल खुद को आग लगा दी।  तुरन्त पति फिर अंदर गया तो उठती लपटों में पति ने पत्नी को बचाने की कोशिश की जिस पर वह भी बुरी तरह झुलस गया जिसे तत्काल अमौली सीएचसी में भर्ती कराया। उधर बन्दना की मौके पर ही मौत हो गई । उधर मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। वही महिला के पति ने बताया कि गेंहू बनाकर पिसाने को लेकर डांटने पर झुब्ध हो गई है।
By Santosh Kumar Sachan

संपादक के बारे में

Scroll to Top