झूठे मुकदमे को खत्म कराने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
जालौन:- शुक्रवार को कोतवाली कालपी के ग्राम मांगरोल के ग्रामीणों ने तहसीलदार शशिबिंद द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर बीते दिनों गांव में हुई कथित फायरिंग की घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है उक्त ग्राम के वासियों ने मांग पत्र से अवगत कराया है कि 18-03-2021 को कोतवाली कालपी दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे के कारण गांव वालों में आक्रोश है।
दिनांक 18-03-2021 को एक मुकदमा प्रिंशू प्रजापति द्वारा अवधेश बाजपेई उनके भाई अनिल बाजपेई व मनोज बाजपेई तथा भतीजे आशीष बाजपेई के विरोध षड्यंत्र के तहत चुनावी राजनीति के तहत रंगदारी मांगने का झूठा मुकदमा लिखाया गया जबकि हम गांव वालों को सारी हकीकत पता है यह मुकदमा झूठा लिखाया गया है इसके सारे गांव में आक्रोश है झूठा केस खत्म करने योग्य गांव वासियों ने मांग उठाई है कि कालपी कोतवाली में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराकर मुकदमा समाप्त किया जाए तथा झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

