नगर में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य शिव बारात
जालौन:- बनखंडी देवी मंदिर के महंत जमुना दास जी महाराज की अगुवाई में निकली शिव बारात,
शिव बारात मां बनखंडी देवी मंदिर परिसर से मुख्य बाजार टर्ननगंज,मुन्ना फुल पावर चौराहा, दुर्गा मंदिर चौराहा, कोतवाली कालपी, रेलवे स्टेशन, होते हुए मां बनखंडी देवी मंदिर प्रांगण में पहुंची नगर भर से सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु शिव बारात में शामिल हुए तथा शिव लीला का आनंद उठाया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सैकड़ों भक्तों की संख्या के साथ पूरे नगर में शिव बारात निकाली गई महंत जमुना दास जी महाराज की अगुवाई में आला अधिकारियों की मौजूदगी में शिव बारात का कार्यक्रम संपन्न हुआ शिव भक्तों में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उतना ही उत्साह देखने को मिला सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव बारात में नाच कूद कर प्रभु की लीला का आनंद लिया। वही बारात में अन्य देवी देवताओं की सुंदर-सुंदर झांकियां भी सम्मिलित हुई बारात में भूत प्रेत का रूप धारण किए हुए बारातियों सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे डीजे की धुन में भक्ति संगीत से सराबोर हो नाचते तड़पते नजर आए इस मौके पर जगह-जगह प्रसाद के रूप में ठंडाई पानी आदि का वितरण किया गया।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

