UP: प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का हुआ आयोजन

अमौली/फतेहपुर:- मौसमी गेस्ट हाउस में विकासखंड के प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के समस्त प्रधानाध्यापकों एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापको को सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु और 100 दिवसीय विशेष अभियान के सफल संचालन हेतु उनका अभिप्रेरण किया गया। कार्यक्रम में मिशन प्रेरणा के तहत अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों व कायाकल्प योजना में अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों एवं प्रेरक बालक एवं बालिकाओं को सम्मानित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्रवक्ता संजीव सिंह, डॉ पुष्कर कटियार,ए.डी.ओ. दिनेश वर्मा,जगदम्बा प्रसाद ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी पुष्पराज सिंह व संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया।। शिक्षाक्षेत्र अमौली के प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में उपस्थित शिक्षकों को 100 दिन के विशेष अभियान को संचालित किए जाने के दिशा निर्देश प्रदान किए गए जिसके तहत एसएमसी को सक्रिय बनाना, अभिभावकों के साथ मिशन प्रेरणा के लक्ष्य को साझा करना, शिक्षकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर सामुदायिक सहभागिता को विद्यालय स्तर पर सुनिश्चित कराना कोविड-19 के संबंध में जिज्ञासाओं का समाधान करना तथा कोविड-19 प्रोटोकाल के अनुपालन के संबंध में जागरूक करना मिशन प्रेरणा एवं ऑपरेशन कायाकल्प से सभी लोगों को जोड़ना संबंधी तथ्य बताये गए।कार्यक्रम में विकास खंड के प्रेरणा लक्ष्य प्राप्त करने वाले प्रेरक बालिकाओं एवं बालकों में से पांच बालक एवं बालिकाओं को, व मिशन प्रेरणा व मिशन कायाकल्प के तहत कार्य करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की आंखों में सफलता एवं उत्साह की चमक लाने का प्रयास शिक्षकों की मेहनत एवं सामुदायिक सहभागिता के बगैर संभव नहीं है और आप शिक्षक बच्चों के लिए बेहतरीन मार्गदर्शक है आप हर लक्ष्य पा सकते केवल सकारात्मक सोच बनाइये। जबकि मुख्य अतिथि डायट प्रवक्ता व मेंटर संजीव सिंह ने मिशन प्रेरणा को शिक्षक समुदाय के लिए सम्मान की कसौटी बताया वही कार्यक्रम को ए.आर. पी. आशीष त्रिवेदी व अमरपाल सिंह,अरविंद यादव, ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीरेंद्र सचान,शैलेंद्र सचान, आशीष उत्तम, प्रदीप शुक्ला,सर्वेश अवस्थी, श्रीकांत वर्मा,देवकांत तिवारी,कुड़हादीन,अशोक ,आशीष सचान,अतुल त्रिवेदी,सौरभ उमराव, अंबे सचान, रेनू वर्मा, अपूर्वा, शिल्पी, सरोज सोनकर अनुराग, आशीष वर्मा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

ब्यूरो इंडिपेंडेट इंडिया

संपादक के बारे में

Scroll to Top