फतेहपुर:- दस सूत्रीय मांगों को लेकर अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस से अनवरत चल रही हड़ताल के आखिरी दिन आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने भूख हड़ताल कर प्रदेश सरकार का ध्यान आकर्षित किया। प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनंदा तिवारी ने कहा, मानदेय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 हजार व सहायिकाओं का दस हजार प्रतिमाह किए जाए। रिटायरमेंट की उम्र 62 साल और पेंशन आदि का निर्धारण हो।
स्थानीय नहर कॉलोनी में चल रहे धरने में महामंत्री इंद्रा कुमारी व उपाध्यक्ष ममता मिश्रा ने कहा, नया मोबाइल फोन मुहैया कराने के साथ निश्शुल्क रिचार्ज कराया जाए। कहा कि स्वंयसेवी संस्थाओं व स्वंय सहायता समूहों की संबद्धता के साथ इनकी भागीदारी खत्म की जाए। किराए पर चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों का भुगतान किया जाए। तीन वर्ष पुराना दो माह का रुका मानदेय दिलाया जाए। इस मौके पर अखिलेश कुमारी, अलका सिंह, सन्नो देवी, पूनम यादव, रेखा तिवारी, संगीता द्विवेदी, वंदना सिंह, विभाग गुप्ता आदि रहीं।
ब्यूरो इंडिपेंडेट इंडिया

