मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ा
जालौन
कालपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता,मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 3 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उनके पास से पुलिस ने 9 मोटरसाइकिल की बरामद। गिरोह के तीनों अभियुक्तों के खिलाफ दर्जनों मामले है दर्ज। मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना नितिन तिवारी के खिलाफ कालपी एवं कई अन्य थानों में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त उम्मेद यादव व जितेंद्र सिंह के खिलाफ भी इसके पहले तीन तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। कालपी क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह के द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान से अपराधियों के हौसले हुए पस्त।
जनपद जालौन अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कालपी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कालपी आर के सिंह ने नितिन तिवारी उर्फ अपूर्व निवासी ग्राम पिपरा या उम्मेद यादव पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम पिपरा या एवं जितेंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी ग्राम को रहना आलमगीर को 9 चोरी की मोटरसाइकिल के सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन तीनों अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में दर्जनों मुकदमे कालपी कोतवाली सहित कई अन्य थानों में पंजीकृत हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अपराधियों के हौसले पश्तो होने लगे हैं।
By Ajay Bajpai

