UP: लंबी बिमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी जी का निधन

लंबी बिमारी के चलते वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी जी का निधन

फतेहपुर
फतेहपुर जनपद के ब्लाक अमौली में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी का लंबी बीमारी के चलते 55 साल की उम्र में निधन हो गया, लगभग 4 माह से कैंसर की बीमारी से पीड़ित वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी जी ने बृहस्पतिवार को दोपहर 11 बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए,
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी जी के बलिदान को अमौली की धरती भुला नहीं पाएगी, पत्रकारिता से क्षेत्र में अपनी ख्याति बिखेरने से लेकर गरीब की हर संभव मदद करने को लेकर अग्रसर रहते थे,
वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तिवारी के निधन पर पत्रकार बंधुओं में शोक की लहर दौड़ गई,वहीं उनके ग्रह स्थल अमौली में अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय लोगों , परिवार जन एवम् पत्रकार पहुंच रहे है,
वही लोगो का कहना है कि अमौली ने एक पत्रकार नहीं एक बेटा खोया है जो हम सभी हक की लड़ाई के लिए हमेशा हमारे साथ खड़ा रहा है,जिसने हम सब की हर सम्भव मदद की है और हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलकर एक मुकाम हासिल किया है भगवान उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार वालों को इस दुखद घड़ी में कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें।

संपादक के बारे में

Scroll to Top