संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत
मौदहा हमीरपुर:- अपने दोस्तों के साथ बाईक मे निकला युवक रास्ते में गंभीर हालत में पाया गया था जिसे राहगीरों की सूचना पर एम्बचलेंस द्वारा कस्बें के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां से सदर अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन युवक की हालत गंभीर होने के चलते मेडिकल कालेज हैलट भेजा गया था जहां पर शनिवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।वहीं कोतवाली प्रभारी ने मामले को सडक हादसा मानते हुए जांज शुरू कर दी है।जबकि घटना के अगले दिन मृतक की मां द्वारा कोतवाली में दो लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसपर कोतवाली पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है।यदि कोतवाली पुलिस ने घायल का उचित उपचार कराया होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी जबकि आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने से आरोपी फरार होने में भी कामयाब हो सकते हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरदहा निवासी श्रीदेवी पत्नी सुरेंद्र कोरी ने बीते 11/03 को कोतवाली में दिये अपने शिकायती पत्र में बताया था कि पडोसी गांव उर्दना निवासी गन्नू पुत्र रमेश कुश्वाहा व ज्वाला पुत्र बेनी निगम उसके पुत्र अतुल कुमार को बीते 09 मार्च को शाम करीब चार बजे अपने साथ ले गए थे।और अगले दिन सुबह लगभग साढे दस बजे अतुल कुमार मरणासन्न अवस्था में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहय्या के निकट पडा पाया गया था।जिसे राहगीरों द्वारा एम्बचलेंस के माध्यम से कस्बे के सरकारी अस्पताल भेजा गया था जहां से जिला मुख्यालय और उसके बाद लाला लाजपतराय मेडिकल कालेज हैलट के लिए रेफर कर दिया गया था।उस सम्बंध में जब दोनो युवकों से मृतक की मां और भाई सुमित ने बात की तो उक्त लोगो़ द्वारा कोई बात नहीं बताई गई।
सबसे रोचक बात यह है कि कोतवाली पुलिस ने भी उक्त लोगों से पूछताछ करना उचित नहीं समझा।और उसी मारपीट के चलते गंभीर चोटें होने के कारण अतुल कुमार की बीते 13 मार्च शनिवार को हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जबकि आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
मृतक अपने परिवार में दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था और डीजे तथा लाईट आदि में काम कर अपना परिवार चला रहा था।जबकि मृतक के परिवार में अभी तक किसी की भी शादी नहीं हुई है।घर में हुई इस आकस्मिक मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं उक्त मामले में कोतवाली प्रभारी मौदहा तारा सिंह पटेल ने बताया कि मृतक की मां ने पहले भी तहरीर दी थी जिसपर नामित युवकों से पूछताछ की गई थी लेकिन उन्होंने बताया था कि यह अपनी रिश्तेदारी में रुक गया है और हम लोग पहले चले आये थे।ऐसा लगता है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ है बाकी मारपीट जैसी घटना नहीं प्रतीत हो रही है शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।
By Amit Kumar, Bureau Chief

