समाजवादी पार्टी जॉइनिंग के बाद पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह के आवास पर नगर जहांगीराबाद में हुई बैठक
बुलंदशहर
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष सपा जॉइनिंग के बाद आज उन्होंने अपने आवास पर की प्रेस वार्ता जिसमें क्षेत्र के लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान और नगर पालिका वार्ड सभासद भी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान बुलन्दशहर से आये सपा के पूर्व मंत्री कु0 अब्दुल रब ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आज देश का किसान सड़कों पर अपने हक की मांग के लियें भयानक सर्दी और बरसात झेल रहा है, लेकिन देश की सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही समाजवादी पार्टी हमेशा किसान मजदूर हितैषी रही है हम सभी सपा राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर अनेकों कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरूकता फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं।
वहीं पूर्व प्रत्याशी सदर ऐड0 शुजात आलम ने कहा आज पेट्रोल डीज़ल गैस प्याज खाने के तेल आदि हर सामान में कमर तोड़ मंहगाई है देश की जनता में त्राहि त्राहि का माहौल है।देश की जनता इस सबका जवाब 2022 में इनकी सरकार को उखाड़ कर देगी।
वहीं सपा जिलामहासचिव राहुल यादव ने पूर्व विधायक चौ0 होशियार सिंह और वहाँ मौजूद नगर पालिका के समस्त सभासदों को पार्टी में जॉइनिंग पर उनका स्वागत किया।
वहीं नये नए पार्टी में आये पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा एवं जिलाध्यक्ष भीम आर्मी ऐड0 मदनपाल गौतम ने कहा हमें सही मायने में सपा ही में आकर सम्मान के मायने पता चला सपा राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव जी का दिल दरिया है उन्होंने हमें पार्टी जॉइन कराई उनका आभार।
वहीं पूर्व विधायक चौ0 होशियार सिंह ने कहा हमारी शुरू ही से आस्था मा0 नेता जी मुलायम सिंह यादव जी में रही है सपा हमेशा किसानों मजदूरों की पार्टी रही है हम सभी एक जुट होकर 2022 चुनाव की तैयारी में लगे हैं क्योंकि जनता ने मा.अखिलेश यादव जी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का प्रण ले लिया है।
इस अवसर पर-: जिलाउपाध्यक्ष चौ0 अजीत हिमांचल, धर्मेन्द्र कुमार (धन्नू)सभासद, शाकिर मेवाती, नवरत्न सैनी, सभासद, भजन लाल सैनी सभासद, नन्हें सैनी पूर्व सभासद, डॉ0 राकेश सैनी पूर्व सभासद, किशन सैनी पूर्व सभासद, सतवीर उर्फ बब्लू सभासद, विनोद जाटव सभासद, याक़ूब मलिक सभासद, हरिओम शर्मा डब्बू सभासद, हरीश शिशोदिया उर्फ बब्लू सभासद कैलाश प्रजापति आदि सभासदगण, आदेश पोसवाल, दानवीर सिंह बझेड़ा, अशोक पहलवान,आरिफ अंसारी, आबिद मलिक, मनवीर सिंह, बलदान सिंह, राजबीर भाटी,ओमवीर सिंह खालोर, राजीव सिंह, जयपाल सिंह, पीतम सिंह, बंटी सैनी, किन्नी सैनी आदि लोग मौजूद रहे।
By Tarun Kumar,Bureau Chief Bulandshahr

