अमौली/फतेहपुर:- सामाजिक संस्था साथी मिशन फतेहपुर इकाई द्वारा चतनपुर अमौली में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह व साथी भोज का आयोजन किया गया जिसमें गत वर्ष की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तर प्रदेश बोर्ड व सीबीएसई,आईसीआईसी बोर्ड के 200 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में जय कुमार सिंह जैकी (राज्य कारागार एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री उत्तर प्रदेश) बच्चों का सम्मान वह आशीर्वाद देने हेतु उपस्थित हुए इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश का कर्णधार होंगे भविष्य में देश की सत्ता औरसंचालन इन्हीं प्रतिभाशाली बच्चों के हाथों में होगा इसलिए इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने निखारने तथा प्रोत्साहित करने कि हम सभी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है इस दिशा में हम सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में करण सिंह पटेल (विधायक बिंदकी) ने अपने संबोधन में सम्मानित किए गए बच्चों को आगे चलकर देश व समाज के प्रति अपना क्षेत्र चुनने में कैरियर बनाने पर विशेष अपील की सभी बच्चों को उन्होंने इस अवसर व आशीर्वाद पर शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे धीरेंद्र सिंह सचान (आईएएस अधिकारी उत्तर प्रदेश शासन) ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कैरियर बनाने व चुनने के बारे में अवगत कराया उन्होंने समाज से आह्वान किया कि आज के समय में शिक्षा एवं आवश्यकता है, इसलिए प्रत्येक माता-पिता को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
वही कार्यक्रम में साथी मिशन के बारे में संस्थापक इंजीनियर सुनील सिंह ने साथी मिशन के बारे में उपस्थित व्यक्तियों के बारे में बताया उन्होंने कहा साथी मिशन शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सामाजिक संगठन है इस अवसर पर ग्राम चतनपुर के भूतपूर्व सैनिक व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे स्वर्गीय सेवालाल सचान किस्मत में गांव के प्रवेश द्वार पर एक किस्मत ही द्वार का शिलान्यास मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया।
वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन देवेंद्र प्रताप सचान ने की तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ कुलदीप गंगवार ने किया इस अवसर पर क्षेत्र के 10 पशुपालकों को भी एलिस पुरस्कार से सम्मानित किया गया गौ सेवा व समाज सेवा के क्षेत्र में समाज उत्थान सेवा संस्थान कानपुर के निदेशक श्री योगेंद्र कुमार सचान को सम्मानित किया गया शिक्षा के क्षेत्र में सेवानिवृत्त व सेवारत शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री विवेक वर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा लवकुश सचान ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया, कार्यक्रम में एडवोकेट सिद्धार्थ पटेल,मुनादीप पटेल, अर्पित पटेल,अमन दीप सचान, विनय पटेल,महेंद्र सिंह गंगवार,वीरेंद्र कटिहार,डॉक्टर प्रभात,डॉ गंगाराम,दिनेश शर्मा,डॉक्टर नीरज सिंह नारायण सिंह आदि लोग उपस्थित रहें।
By Santosh Kumar Sachan,Chairman Independent India Media Group

