हमीरपुर
कस्बे के मुख्य मार्ग बंशनाला से लेकर इलाहाबाद बैंक तक और मलीकुआं चौराहा से देबी चौराहा तक कस्बे में व्यापारियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के चलते आयेदिन कस्बा जाम के झाम से दो चार होता रहता है।जिसके चलते आयेदिन आमजन और व्यापार मण्डल की ओर से ज्ञापन भी दिया जाता रहा है।
बीते कई दिनों से लगातार कराए जा रहे एनाउंसमेंट और अतिक्रमण कारियों के भेजे गए नोटिसों के बाद आज अधिशासी अधिकारी नगरपालिका राजेश कुमार और कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में कस्बे के बडे चौराहे से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया।इस दौरान कच्चे अतिक्रमण को तो हटा दिया गया लेकिन पक्के अतिक्रमण कारियों को अंतिम समय देकर चेतावनी देते हुए कुछ समय दिया गया है।
हालांकि कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान पहली बार नहीं चलाया जा रहा है।बल्कि हर दो तीन साल में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है लेकिन महज कुछ मीटर तक गरीबों को उजाड़ कर अतिक्रमण हटाने का काम टांय टांय फिस्स हो जाता है।और कस्बे में चलाया जाने वाला अतिक्रमण हटाने का अभियान महज गरीबों की गरीबी का मजाक बन कर रह जाता है।आज एसडीएम अजीत परेश,तहसीलदार रामानुज शुक्ला और ईओ राजेश कुमार ने मौके पर मौजूद रहकर बडे चौराहे से मलिकुआं चौराहे तक अतिक्रमण हटवाने का काम किया और सभी को एनाउंसमेंट करा कर अपना अतिक्रमण हटाने का भी आदेश दिया।
By Naresh Sahu,Reporter Hamirpur

