198.28 लाख रु से दपसौरा पम्प कैनाल का हो रहा कायाकल्प
फतेहपुर
दपसौरा क्षेत्र के किसानों की सिंचाई का संसाधन बनाते हुए उनकी दो गुनी आय के लिए शासन ने पम्प कैनाल का जीर्णोद्धार करने की कवायद शुरू कर दी है। 2017 से अस्थाई निवास मवई धाम मंदिर में बनाए अखंड परम धाम लखनऊ के अध्यक्ष संजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन से यह कार्य प्रारम्भ करा कर हजारों किसानों की आय दोगुनी कर बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने का कार्य प्रारम्भ किया।
तिरहार क्षेत्र के दपसौरा पम्प कैनाल में लगभग 6 किमी की दूरी तक के किसान अपनी खेती पर सिंचित फसल उगाते है। जिसपर दपसौरा, गज्जा का डेरा, मवई,रुस्तम पुर,मरवाही डेरा ,सिकन्दरपुर ,अयोध्या डेरा, के किसान लाभान्वित होते हैं। लेकिन बार्ज,मोटर पम्प,पाइप,आदि के जर्जर होने के कारण आए दिन कैनाल बंद रहती थी। जिसपर किसानों ने अखंड परमधाम के संस्थापक स्वामी परमानन्द जी महाराज से पम्प कैनाल की स्थिति को बयां किया था। जिसपर स्वामी जी ने अपने अखण्ड परमधाम लखनऊ के अध्यक्ष संजय सिंह को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी थी। संजय सिंह ने अपने अथक प्रयास से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन से जल शक्ति मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व जिले की सांसद व राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर शासन के द्वारा 198.28लाख रु की स्वीकृति करवाते हुए युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ करा दिया। जानकारी के मुताबिक सिचाई विभाग एक ही बार्ज पर अब चारों मोटर स्थापित करने का काम करेगा। तथा स्वीकृत धन से मोटर,पम्प,केवल,पाइप,आदि मकैनिकल कार्य से नवीनीकरण कराया जाएगा। जिससे क्षेत्र के हजारों किसान अपनी सिंचित भूमि से अपनी आय दोगुना कर सकेंगें।
रिठवाँ टेल तक पहुंचेगा पानी-
क्षेत्र की हजारों बीघे बंजर हो रही किसानों की भूमि पर अब पानी पहुंचाने की कवायद शुरू हो चुकी है। मवई मंदिर पर 2017 से अस्थाई निवास बनाए संजय सिंह ने बताया कि रिठवाँ तक के किसानों की खेती सिंचित कराने के लिए विभागीय मुआयना कराते हुए शासन को रिपोर्ट पहुंचाने का भी कार्य सम्पन्न करा दिया है। जिससे अबाजीपुर,गौरी, रिठवाँ,अयोध्या का डेरा आदि गांवो के किसान भी अपनी बंजर भूमि पर फसल उगा सकेंगें।

