UP Assembly Election 2022: अपना दल कमेरावादी की समीक्षा बैठक संपन्न, अशोक पटेल ने जीत का दिया मंत्र

फतेहपुर:- अपना दल कमेरावादी ने संगठन की कमियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, पार्टी का लक्ष्य हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करने का है, शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अशोक पटेल की मौजूदगी में जहानाबाद विधानसभा के अमौली कस्बे के पनिया गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की गई,

बैठक में विधानसभा से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित रहे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट अशोक पटेल ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है, उन्होंने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। तय समय में बूथ स्तर तक के संगठन तैयार कर लें,

वही बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने की, और उन्होंने बताया कि जिले भर में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है, वही जिलाध्यक्ष ने बताया की फतेहपुर जिले में खागा, बिंदकी और जहानाबाद विधानसभा में टिकट की मांग राष्ट्रीय कार्यकारिणी से की है, यदि टिकट मिलता है तो हम चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे,

बैठक में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई दीप नारायण वर्मा को विधानसभा किसान संघ व राजू पटेल को किसान संघ विधानसभा सचिव बनाया गया, वही बैठक में जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुशीला सिंह, श्याम बिहारी पटेल, आश्रय पटेल, दीप नारायण पटेल, राजू पटेल, उत्सव, दीपक पटेल, शिवम पाल, अच्छे लाल कुशवाहा, अभिलोक, लाल सिंह, शशि कला पटेल, मीरा देवी, रेखा, मिथिलेश, कंचन आदि महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमन दीप सचान, एडिटर इन चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top