कानपुर देहात:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनपद के लोगों को 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, सीएम कलक्ट्रेट मैदान में लोकार्पण व शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया,
डीएम जेपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह 12:20 बजे कलक्ट्रेट मैदान में पहुंचेंगे। यहां वह 639 करोड़ रुपये की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास व जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम 1:30 बजे रवाना हो जाऐंगे, सीएम की सुरक्षा ड्यूटी में तीन एएसपी, आठ सीओ, 38 इंस्पेक्टर, 122 सब इंस्पेक्टर, 12 महिला सब इंस्पेक्टर, 638 कांस्टेबल,
62 महिला कांस्टेबल, 145 यातायात सिपाही, 18 यातायात सब इंस्पेक्टर व तीन यातायात इंस्पेक्टर के अलावा दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए फतेहपुर, कानपुर, जालौन, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज से फोर्स आ गया है, मुख्यमंत्री की जनसभा में लोगों को लाने के लिए सौ बसें लगाई गई हैं।
डीएम जेपी सिंह ने इसकी जिम्मेदारी सीडीओ सौम्या पांडेय को दी है। निर्देशित किया है कि दूरदराज क्षेत्र के लोगों को 100 बसों के माध्यम से जनसभा स्थल पर लाया जाए। इसके लिए आवश्यक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।