UP Assembly Elections 2022: विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, यूपी में आज से लगेगी आचार संहिता

उत्तर प्रदेश: इस साल उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं चुनाव आयोग ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव तय समय सीमा पर ही होंगे, चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता सूची भी जारी हो चुकी है, लगभग सभी चुनावी राज्यों में सियासी हलचल बहुत तेज है,

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां है, उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है इस राज्य में 403 विधानसभा सीटें हैं, इस प्रदेश में सभी राजनीतक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है, क्योंकि जो दिल्ली का रास्ता है, वह लखनऊ होकर जाता है, इस वजह से सभी पार्टियां उत्तर प्रदेश चुनाव में डटी हुई है,

राजनीतिक बयानबाजी से नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे, चुनावी वादों की भी बौछार होने लगी है, प्रदेश में रैली, धरना-प्रदर्शन भी खूब होने लगे हैं, इसी बीच सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है

कि चुनाव आयोग के द्वारा आज से आचार संहिता लगा दी जाएगी, लगभग 3:30 बजे चुनाव आयोग के द्वारा ऐलान किया जा सकता है, यूपी सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top