संतकबीर नगर:- उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार में ज्यादा से ज्यादा ब्लॉक प्रमुख चुनाव जीते हैं इसी क्रम में संत कबीर ने जनपद के मेहदावल विकासखंड में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा त्रिपाठी का आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी एवं हिंदू युवा वाहिनी के ज्यादातर कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे । नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख सहित मेहदावल विकासखंड के 68 बीडीसी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उप जिलाधिकारी मेहदावल श्री अजय त्रिपाठी द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन एडीओए जी (कृषि) अशोक मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा विधायक मेहदावल विधानसभा क्षेत्र श्री राकेश सिंह बघेल ,जी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री बसंत तिवारी जी ,पूर्व विधायक पूव मंत्री चंद्रशेखर सिंह, चन्द्रशेखर पांडे जी ,खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह जी, एडीओ पंचायत दीप श्रीवास्तव जी, एडीओए जी अशोक मिश्रा जी, अनिल तिवारी ,संदीप पाठक, इंद्रसेन सिंह, शैलेंद्र यादव, गिरजेश ,आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्ट सुनील पाठक,ब्यूरो चीफ

