फतेहपुर: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए जिले में 103 केंद्र निर्धारित हुए हैं, सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सोमवार को इन केंद्रों की सूची जारी कर दी है, डीआईओएस कार्यालय के सूचना पट में सूची चस्पा कर 15 जनवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के 60 हजार 28 परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए इस बार 103 परीक्षा केंद्र सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्धारित किए है,
बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 33 हजार 962 और इंटरमीडिएट के 26 हजार 66 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 2021 बोर्ड परीक्षा में 115 परीक्षा केंद्र बने थे, लेकिन बोर्ड परीक्षा कोरोना संक्रमण के कारण नहीं हुई थी, सोमवार को केंद्रों की सूची जारी होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है। ऑनलाइन निर्धारित केंद्रों की सूची निकालकर कार्यालय के सूचना पट में चस्पा कर दी गई है,
सूची में जिले के सभी माध्यमिक कॉलेज अपने स्कूलों का छात्र आवंटन देखनेे के बाद मानक के विपरीत आवंटन होने पर संशोधन के लिए आपत्तियां दे सकते हैं, आपत्तियां जमा करने की 15 जनवरी अंतिम तिथि निर्धारित है। आपत्तियों का निस्तारण 21 जनवरी तक करके परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची परीक्षा केंद्र निर्धारण जिला कमेटी से अनुमोदित
कराकर सचिव माध्यमिक शिक्षा को भेजी जाएगी, प्रभारी डीआईओएस संजय कुशवाहा ने बताया कि सभी माध्यमिक विद्यालय अपने यहां का छात्र आवंटन सूची से मिलान कर लें। मानक के विपरीत आवंटन होने पर तय तिथि के भीतर आपत्ति दाखिल कर दें, जिससे संशोधन किया जा सके और परीक्षा कराई जा सके।