UP Election 2022: टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता ने कार्यालय पहुंच कर की आत्महत्या की कोशिश

(आईआई एजेंसी): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर है लगातार राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशियों के फेरबदल करने में लगी हुई है, उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए-नए रंग देखने को मिल रहे हैं, जहां लखनऊ में एक गांव में लोगों ने नेताओं से बंदर भगाने की मांग रखी तो वहीं मैनपुरी में कांग्रेस नेता ने टिकट न मिलने पर आत्महत्या की धमकी दी है, इससे पहले कई नेताओं के टिकट करने के बाद रोने के वीडियो वायरल हुए हैं।


कांग्रेस नेता ने दी आत्महत्या की धमकी
यूपी के मैनपुरी किशनी विधानसभा सीट से टिकट न मिलने पर कांग्रेस नेता दीपचंद भारती ने आत्महत्या की धमकी दे दी, टिकट न मिलने की सूचना के बाद भी दीपचंद भारती कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए, और वहां पर सीएनजी कार के टैंक से पाइप निकाल कर आत्महत्या करने की धमकी दी।


स्थानीय लोगों ने दी पुलिस की सूचना
वही कार्यालय में मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दीपचंद भारती को यह सब करते देख लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपचंद भारती को समझा-बुझाकर घर वापस भेज दिया, आपको बताते चलें कि दीपचंद भारती शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं, और कांग्रेस से मैनपुरी से किशनी विधानसभा सीट पर टिकट मांग रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने दीपचंद भारती की जगह डॉ विजय नारायण सिंह को प्रत्याशी घोषित किया, जिसकी जानकारी मिलने के बाद दीपचंद भारती जिला कांग्रेस कार्यालय आत्महत्या करने के लिए पहुंचे।


नेता जी ने पैसे लेने का लगाया आरोप
नेता जी के इतने हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद उन्होंने ने आरोप लगाया है, कि कांग्रेस के कई नेताओं ने पांच लाख रुपये लेकर टिकट दिलाने का काम किया है, पार्टी में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अहमियत नहीं दी जा रही है, दीपचंद भारती की आत्महत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर सीओ सिटी अमर बहादुर सहित कोतवाल व फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। ‌‌‌‌‌‌‌

संपादक के बारे में

Scroll to Top