फतेहपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है, वही फतेहपुर जिले की 6 विधानसभा सीटों में चार विधानसभा सीटों में बीजेपी प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके हैं, तो वहीं जहानाबाद और बिंदकी विधानसभा अभी भी सस्पेंस में है,
और अफवाहों का दौर लगातार जारी है, लेकिन अभी तक भाजपा और गठबंधन अपना दल एस ने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जहानाबाद विधानसभा अपना दल गठबंधन प्रत्याशी वर्तमान कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी को उम्मीदवार बना सकती है,
तो एक तरफ बिंदकी विधानसभा से वर्तमान विधायक करण सिंह पटेल ही प्रत्याशी हो सकते हैं, हालंकि आपको बता दें 3 दिन पूर्व प्रत्याशियों की फर्जी सूची लिस्ट जारी होने पर हड़कंप मच गया था, और बिंदकी विधानसभा के विधायक करण सिंह पटेल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जबकि वह फर्जी लिस्ट निकली थी।
अमन दीप सचान, प्रधान संपादक
sachanamandeep.info@gmail.com

