गाज़ियाबाद: पुलिस द्वारा तेल चोरी गैंग के वांछित अभियुक्त की तलाश में जेल चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कार सवार अपराधी से मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी मोहसिन पुत्र रजवा निवासी ग्राम नाहल थाना मसूरी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया इसका साथी अन्नू पुत्र तसव्वर भागने में सफल रहा है पुलिस द्वारा गहन पूछताछ में इन्होंने बताया
कि हम अपने साथियों के साथ मिलकर रात में हाईवे पर खड़ी गाड़ियों से तेल चोरी करके आगे बेचते है इसके अलावा इन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते हैं ताकि किसी को शक न हो इनके पास से अवैध तमंचा कारतूस एक बलेनो कार दिल्ली से चोरी हुई जो फर्जी नंबर प्लेट पर चल रही थी जिस के संबंध में थाना हाजा पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

