UP Weather Alert: प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान, अलर्ट जारी

लखनऊ ब्यूरो: प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान है, वहीं राजधानी में मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है, जिलाधिकारी लखनऊ ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि बिजली कड़कने और भारी वर्षा के मद्देनजर लखनऊ में कोई अनावश्यक बाहर खुले में ना घूमे, भीषण बिजली कड़कने की संभावना है, असुरक्षित भवनों व पेड़ो के संपर्क में आने से बचे। जनपदवासियों को अपने घरो मे रहने की सलाह दी जाती है,  सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।

संपादक के बारे में

Scroll to Top