UPSC 2020 IAS Topper: शुभम ने तीसरे अटेंप्ट में किया टॉप, देखिए इंजीनियर से लेकर IAS तक का सफर

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में ऑल इंडिया टॉप करके बिहार के शुभम कुमार पूरे राज्य ही नहीं बल्क‍ि देश भर के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं, मीडिया से बातचीत के दौरान करने पर शुभम ने खुशी जताई, टॉपर शुभम कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के निवासी हैं, और फिलहाल पुणे में इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज की ट्रेनिंग कर रहे हैं,

पिछले साल यूपीएससी की परीक्षा में शुभम को 290 रैंक मिली थी, जिसके बाद वह इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विसेज सेवा के लिए चुने गए और फिलहाल पुणे में उनका ट्रेनिंग चल रही है, शुभम 24 साल के हैं और उन्होंने अपने तीसरे कोशिश में यूपीएससी की परीक्षा टॉप की है। वही बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर ने कहा कि हम लोगों के लिए यह गौरव का क्षण है, जिस तरह ग्रामीण परिवेश से निकलकर शुभम ने यूपीएससी में टॉप किया है, ये गर्व की बात है, हमने उनके माता-पिता को बधाई दी है, हम सब गौरवान्व‍ित हैं कि वर्षों बाद बिहार को यह अवसर मिला है कि ऑल इंडिया टॉपर निकला है,

तो वही परिवार के बारे में बातचीत करते हुए शुभम ने बताया कि उनके परिवार में उनके पिता, माता, एक बहन है और सभी लोग कटिहार में ही रहते हैं, शुभम के पिता उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है, शुभम ने बताया कि उन्हें कभी भी यह उम्मीद नहीं थी कि वह यूपीएससी की परीक्षा टॉप करेंगे बल्कि उन्हें तो यह भी उम्मीद नहीं थी कि उनका नाम लिस्ट में भी आएगा मगर भगवान के आशीर्वाद और परिवार के आशीर्वाद की वजह से उन्होंने यह कारनामा कर दिखाया।

संपादक के बारे में

Scroll to Top