
फतेहपुर, ब्यूरो।
राष्ट्रीय संगठन नमो नमो मोर्चा भारत ने संगठन विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए आलोक त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष और रहमत अली को फतेहपुर जनपद का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. वी. के. साहू द्वारा अपने कार्यालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर दोनों नवमनोनीत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. साहू ने मुंह मीठा कराते हुए उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी संगठन की मर्यादा को बनाए रखते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।डॉ. साहू ने कहा कि यह नियुक्ति संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम में अनेक कार्यकर्ता, शुभचिंतक व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रिपोर्ट
सुकेश कुमार जिला ब्यूरो चीफ फतेहपुर